खबरेस्पोर्ट्स

खेलमंत्री गोयल और किरन रिजिजू ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 29 अगस्त (हि.स.)। खेलमंत्री विजय गोयल और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने मंगलवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 112वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

आज बच्चा-बच्चा मेजर ध्यानचंद के नाम से परिचित है। हमारे प्रधानमंत्री जी भी कहते हैं खेलोगे तो खिलोगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में खेल को बढ़ावा देना चाहते हैं और उन्होंने अपने मन की बात में भी उपराष्ट्रपति के हाथों लांच हुई नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च पोर्टल का जिक्र किया। हम इस पोर्टल के जरिये मेजर ध्यानचंद के सपनों का आगे ले रहे हैं। 

सरकार क्रिकेट के साथ-साथ सभी खेलों को आगे बढ़ाना चाहती है और मेजर ध्यानचंद के सपनों को पूरा करना चाहती है। इस अवसर पर भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान सरदार सिंह, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरेन्द्र ध्रुव बत्रा,साई प्रमुख इंजेती श्रीनिवास सहित कई खेल हस्ती मौजूद थे। 

ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं। 29 अगस्त के दिन 1905 को ध्यानचंद्र का जन्म हुआ था।

Related Articles

Back to top button
Close