उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गर्मी ने किया लोगो को परेशान , बांदा में 44 डिग्री पहुंचा तापमान

Uttar Pradesh.लखनऊ, 15 अप्रैल= सूबे में गर्मी का कहर दिनों-दिनों बढ़ता जा रहा है। तेज धूप की वजह से लोगों का दोपहर को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम तापमान में इजाफे का आलम है बुन्देलखण्ड में यह 44 डिग्री तक पहुंच चुका है। एक तरफ बुन्देलखण्ड की धरती अभी से आग उगल रही है तो दूसरी ओर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी यही हाल है। कई प्रमुख शहरों में तापमान 40 डिग्री को छूने के बाद अब और बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं जतायी है। आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में चिकित्सक दोपहर के समय में तेज धूप के सीधे सम्पर्क में आने से बचने की सलाह दे रहे हैं। पानी का ज्यादा इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे बाहर रहने के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं हो। इसके अलावा बासी खाना और खुले में बिकने वाली सामग्री से भी परहेज करने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं।

CM योगी ने की रामपुर रेल हादसे में घायलों को मुआवजे की घोषणा

विभाग के मुताबिक शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री, आगरा का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, मेरठ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा झांसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री होने की सम्भावना है। वहीं बीते चौबीस घण्टे में बांदा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।

इस बीच गर्मी के कारण इन्सानों के साथ-साथ वन्य जीवों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसको देखते हुए राजधानी में प्राणि उद्यान में विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्राणि उद्यान के निदेशक अनपुम गुप्ता ने बताया कि कूलर लगाने से लेकर खस की चटाई और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वन्य प्राणियों के खाने में भी मौसम के मुताबिक परिवर्तन किया गया है। वहीं भयंकर गर्मी में पक्षियों को पानी मुहैया कराने के लिए लोग घरों की छतों में भी किसी बर्तन में पानी भर कर रख सकते हैं, जिससे पक्षी अपनी प्यास बुझा सकें।

Related Articles

Back to top button
Close