खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

गुजरात चुनाव परिणाम का मतलब मोदी का आम जनता का समर्थन-मुख्यमंत्री

मुंबई, 18 नवंबर (हि.स.)। गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का मतलब आम आदमी प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। इस तरह की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को गुजरात व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणाम को देखते हुए नागपुर में पत्रकारों को दिया है। मुख्यमंत्री ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात व हिमाचल प्रदेश में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली है। भाजपा के विरोध में जोरदार प्रचार किया गया। गलत प्रचार किया गया , अनर्गल बातें की गई। लेकिन गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास बनाए रखा है। आम जनता को विश्वास है कि मोदी ही देश का विकास कर सकते हैं और वह ही देश की तकदीर बदल सकते हैं, इसी वजह से लोगों ने भाजपा की जीत हुई है। गुजरात में २२ साल की इन्कैम्बैंसी के बावजूद भाजपा की जीत हुई हैं और यहां सरकार बनने जा रही है। गुजरात में भाजपा को ५० फीसदी वोट मिले हैं। गुजरात की जनता ने मोदी को ही अपना नेता माना है । 

Related Articles

Back to top button
Close