उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा: योगी

गोरखपुर, 11 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुजरात प्रचार के लिए रवाना होने से पहले अखबारनवीसों से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस केवल मीडिया के दम पर मजबूत दिख रही है। भाजपा का विजय रथ रुकने वाला नहीं है।

गुजरात में 30 जनसभाएं कर चुके योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वहां उनकी जनसभाओं में जुट रही भारी भीड़ भाजपा की जीत की गवाही दे रही है। यही वजह है कि एक बार फिर वे गुजरात मे प्रचार करने के लिए प्रवास पर जा रहे हैं।
गांधी के पोरबन्दर को कांग्रेस ने बनाया माफ़ियाग्राउंड

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गुजरात के कई हिस्से में माफियाराज का दहशत था। वह पोरबंदर जो महात्मा गांधी के कारण प्रसिद्ध था, कांग्रेस के राज में वहां माफिया प्रभावी थे। हालत यह थी कि गांधी के पोरबंदर को माफ़ियाग्राउंड की पहचान मिलने लगी थी। एक माफिया पर तो फिल्म भी बनी थी। समुद्र के किनारे बसे इस ऐतिहासिक शहर के माफिया के पाकिस्तान के कनेक्शन थे।

उन्होंने कहा कि गुजरातियों ने कांग्रेसी शासन में अराजकता झेली है। माफिया का आतंक देखा है। मोदी राज में गुजरात समृद्धि और शांति की ओर अग्रसर हुआ। कैसे फिर कोई कांग्रेस को वोट कर अराजकता का समर्थन कर सकता है। कांग्रेस के शासन में जेल से ही अपराधी अपने धंधे को संचालित करते थे। जब नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री हुए तो जेल को ही शिफ्ट करवा दिया। अब अपराध और अपराधी दोनों ख़त्म हैं, क्षेत्र पूरी तरह शांत है।

भारी अन्तर से सरकार बनाने जा रही भाजपा

उन्होंने बताया कि जनसभाओं में हर वर्ग का भाजपा के प्रति उत्साह दिख रहा। उनकी सभा में जुट रही भीड़ का उत्साह देख समझा जा सकता है कि कांग्रेस के कुशासन को लोग अभी भूले नहीं हैं वह हर हाल में भाजपा को रहने देना चाहते हैं। भाजपा इस बार बड़े अंतर से सरकार बनाने जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close