खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

निजी बस में लगी आग, दो की मौत , 16 यात्री सुरक्षित

मुंबई, 24 नवम्बर :  कोल्हापुर-पुणे मार्ग के गगनबावडा मार्ग पर लोंघे गांव की सीमा अंतर्गत क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आत्माराम ट्रेवल्स की बस में आग लग जाने से जहां दो यात्रियों की मौत हो गई है, जागरुकता बरतते हुए 16 यात्रियों को बचा लिया गया है। 

आत्माराम ट्रेवल्स की बस गोवा से कोल्हापुर-पुणे मार्ग होते हुए मुंबई आ रही थी। इस बस में शुक्रवार की सुबह 4 आग लग गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, 16 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया है। आग में 90 प्रतिशत जले बंटी भट और विकी भट की मौत हो गई है।

भिवंडी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई चार मंजिला इमारत , 12 लोग ……

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और अग्निशमन दल के जवान मौके पर पहुंच गए और बचाव व राहत कार्य शुरू करते हुए 16 यात्रियों को सकुशल बचा लिया। बस चालक के ध्यान में आया कि बस में आग लग गई है और उसने बस को रोक दिया, इसलिए बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close