Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

गूगल ने भारत के 69वें गणतंत्र दिवस पर बनाया डूडल

नई दिल्ली, 26 जनवरी (हि.स.)। सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को भारत के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर खास डूडल बनाया है। डूडल में देश के प्राचीन वाद्य यंत्र, कठपुतलियां और राष्ट्रीय विरासत पशु हाथी (गजराज) सहित देश की सांस्कृतिक विरासत को नीला, लाल, सफेद, गुलाबी, पीला, हरा, आसमानी और केसरिया सहित विभिन्न रंगों से दर्शाया है। 

उल्लेखनीय है कि विशेष मौकों को अपनी तरह से मनाने के लिए गूगल खास डूडल तैयार करता है। गणतंत्र दिवस को समर्पित आज के डूडल के विषय में गूगल ने एक बयान जारी कर कहा कि आज के डूडल में देश के अलग-अलग राज्यों के रंगों से प्रेरित ज्यामितीय आकृतियां बनाई गई हैं।

प्राचीन वाद्यंत्र स्रिंगा, बांसुरी, ढफली और दुंदुभी, कठपुतलियां और राष्ट्रीय विरासत पशु हाथी (गजराज) सहित देश की सांस्कृतिक विरासत को नीला, लाल, सफेद, गुलाबी, पीला, हरा, आसमानी और केसरिया सहित विभिन्न रंगों से दर्शाया है। इसके अलावा कताई का पहिया, महिला और पुरुष दिखाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close