खबरेविदेश

चीन में 2.46 अरब में नीलाम हुई एक हजार साल पुरानी चीनी मिट्टी की कटोरी

बीजिंग, 04 अक्टूबर : चीन के सांग राजवंश की करीब एक हजार साल पुरानी चीनी मिट्टी की कटोरी अरबों रुपये में नीलाम की गई। हांगकांग में मंगलवार को हुई नीलामी में इसकी बोली 3.77 करोड़ डॉलर यानी 2.46 अरब रुपये लगाई गई, जो अब तक की नीलामी में चीनी मिट्टी के बर्तनों की सबसे महंगी बोली है।

यह कटोरी चीन के दुर्लभ सिरामिक का एक नमूना है, जिसे उत्तर के सांग वंश के राजाओं ने अपने शाही दरबार में इस्तेमाल किया था। इस कटोरी की नीलामी मशहूर सोदबे ने कराई। खरीददार की पहचान गुप्त रखी गई है।

इस वजह से म्यांमार की नेता सू ची से वापस लिया गया ऑक्सफोर्ड सम्मान

सोदबी का कहना है कि निजी लोगों के पास इस तरह के सिर्फ चार नमूने मौजूद हैं। 13 सेंटीमीटर के व्यास वाली इस कटोरी का रंग नीला है। इस नीलामी ने वर्ष 2014 में मिंग शासन के एक ‘वाइन कप’ की कीमत को भी पीछे छोड़ दिया। इसे शंघाई के एक बड़े व्यापारी ने 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close