उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

छात्रोें ने ‘स्वच्छ दीपावली’ के लिये किया जागरुक

लखनऊ, 14 अक्टूबर (हि.स.)। राजेन्द्रनगर स्थित नवयुग महाविद्यालय में 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कार्यकताओं ने शुक्रवार को दीपावली पर पटाखें न छोड़ने और ‘शुभ दीपावली-स्वच्छ दीपावली’ के प्रति जागरुकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील किया कि दो दीये अधिक जलाएं, प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाएं।

मेजर डाॅ. मनमीत कौर सोढी ने कहा कि किसी उदास चेहरे पर मुस्कान आ जाए तो दीवाली है, राम के घर रहीम आ जाए तो दीवाली है। दिखावे की चाह में हम रोशनी के इस पर्व के सही मायने को भूलते जा रहे हैं। शास्त्रों में शोर शराबे के साथ दीवाली मनाने का कोई प्रमाण नहीं हैं। इस धन से हम कितने ही अंधेरे घरों में रोशनी फैला सकते हैं। बताया कि महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स लगभग 15 वर्षाें से इस जागरूकता अभियान में भाग लेती रही हैं।

कैडेट शिवांगी सिंह ने कहा कि इस पावन पर्व पर करोड़ों रूपये के पटाखे वायुमंडल को विषाक्त करते हैं। पटाखों की तेज आवाज वृद्धों, रोगियों व पशुओं के लिए भी घातक सिद्ध होती है। इस त्योहार को दीपों की जगमगाहट से मनाना ही उचित है। कैडेट कृतिका, शिवानी अवस्थी, कशिका, ज्योति, नेहा, रोशनी, संध्या, पूजा, रेखा, अंजली, रितु समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में व आस-पास के इलाके में जागरूकता अभियान चलाया।

Related Articles

Back to top button
Close