उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

जनता की सेवा कर विश्वास जीतना हमारा लक्ष्य-पुलिस महानिदेशक

लखनऊ, 26 जनवरी(हि.स.)। उप्र पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने गणतन्त्र दिवस के सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का लक्ष्य जनता की सेवा करके विश्वास जीतना है। आज गणतन्त्र दिवस पर हम सभी जनता की सेवा का संकल्प लेते हैं। 

पुलिस मुख्यालय पर गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट एवं सेवा कार्यो को करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। पुलिस महानिदेशक ने उक्त अवसर पर अपने संदेश में कहा कि जनता की सेवा का संकल्प लेना जरूरी है और पुलिस को अपने व्यवहार, आचरण और सेवा से जनता का विश्वास जीतना है। 

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आज 69 वें गणतंत्र दिवस पर अपने नायकों और वीरों को नमन करते हैं। उन सभी देश के सपूतों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उप्र पुलिस अच्छा कार्य कर रही है और पिछले दिनों बेहतर कार्य का प्रदर्शन किया गया हैं। समाज में शांति, सद्भाव व कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारा उद्देश्य हैं। राष्ट्रविरोधी शक्तियों, आतंकवाद एवं साम्प्रदायिक ताकतों, जातिवादियों, तस्करों से आज देश को चुनौती हैं और इनसे भी हमें निपटना होगा। 

उन्होंने कहा कि उप्र पुलिस के सामने तमाम चुनौतियां है तो आधुनिक संसाधन भी हैं। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रधर्म के कर्तव्य को याद करना जरूरी है। जनता की सेवा और कमजोर वर्ग के प्रति संवेदना, सम्मान का संकल्प करना हैं। पुलिस के कार्य से लोगों को सुरक्षा मिले और ये कार्य हम करते रहें। गणतन्त्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं और बधाई हैं। 

पुलिस महानिदेशक द्वारा गणतन्त्र दिवस पर विभिन्न पदकों के लिए चयनित अधिकारियों में मुख्यालय में तैनात समस्त अधिकारियों को सम्मान दिया गया। बाकि पुरस्कारों के वितरण के लिए जोन के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये थे। 

Related Articles

Back to top button
Close