Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

जम्मू : बड़ी जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के 10 रेंजर ढेर

हमारे सुरक्षा बल पाकिस्तानी गोलीबारी का सौ चौकियों से दे रहे करारा जवाब, चार पाक नागरिक भी मारे गए, कई घायल 

जम्मू, 20 जनवरी (हि.स.)। पाकिस्तान द्वारा जम्मू संभाग की अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर की जा रही गोलीबारी का भारतीय सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक के 10 रेंजरों के मार गिराया है जबकि 11 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं। इस गोलीबारी में चार पाक नागरिक भी मारे गए हैं| दर्जनभर के घायल होने की जानकारी मिली है। भारतीय सुरक्षा बल इस गोलीबारी का सौ चौकियों से पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना अकारण भारतीय इलाकों में गोलीबारी कर रही थी| इससे सीमावर्ती इलाकों में युद्ध के हालात बन गए हैं| पाकिस्तान की रोज-रोज की नापाक हरकत से इलाके के लोग भी परेशान हो चुके हैं| स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोग-बाग पलायन को मजबूर हैं| 

पाकिस्तान द्वारा सियालकोट और नरोवाल जिले में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तानी प्रशासन ने इन जिलों में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया है।

बीएसएफ हाई अलर्ट पर है और जवान हर स्थिति पर पैनी दृष्टि बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग आतंकियों की घुसपैठ करवाने की मंशा से की जा रही है। 26 जनवरी पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और पाकिस्तान उनको सीमा पार करवाने के लिए यह गोलाबारी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close