Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

जरूरत की इस घड़ी में भारत, श्रीलंका के साथ है: पीएम मोदी

नई दिल्ली, 27 मई = प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई भारी तबाही पर दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि भारत इस मौके पर श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है और राहत सामाग्री के साथ पोतों को भी भेजा जा रहा है।

पीएम मोदी ने श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 90 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने संदेश जारी कर कहा कि हम जरूरत की इस घड़ी में श्रीलंका के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। राहत सामग्री के साथ भारतीय पोतों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहला पोत कल सुबह कोलंबो पहुंचेगा। दूसरा रविवार को पहुंचेगा। आगे और सहायता भी पहुंचाई जा रही है।

नितीश ने दिया सोनिया को झटका , PM मोदी हुए खुश !

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 110 के करीब लापता हैं।

Related Articles

Back to top button
Close