Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

जापान में योग का प्रसार कर रहे हैं योगी विनी

नई दिल्ली (ईएमएस)। पूरी दुनिया 21 जून को आयोजित होने वाले चौथे योग दिवस की तैयारी में जुट गई है। योग की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। मोदी सरकार इस कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। मोदी अपने ट्विटर हैंडल पर योगासनों के वीडियो शेयर कर रहे हैं।

गुरुवार को उन्होंने सेतुबंधासन का एक वीडियो शेयर किया। इस दिन को खास बनाने के लिए भारत सरकार ही नहीं कई अन्य योग गुरु भी खासी मेहनत कर रहे हैं। कई योग गुरु देश ही नहीं दुनिया के अन्य देशों में भी योग का प्रसार कर रहे हैं। इनमें से एक हैं उत्तराखंड के विनोद रावत। वह जापान में लोगों को योग की शिक्षा दे रहे हैं। वहां उन्हें योगी विनी के नाम से जाना जाता है। वह ऋषिकेश और जापान के ओसाका में योग स्कूल चलाते हैं। योग दिवस से पहले योगी विनी देश के अलग-अलग हिस्सों में वर्कशॉप का आयोजन कर रहे हैं और लोगों को योग का महत्व बता रहे हैं। इतना ही नहीं योगी विनी ऋषिकेश स्थित अपने आश्रम में 21 जून को एक विशाल योग शिविर का आयोजन करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button
Close