खबरेबिज़नेस

जिले में अब तक 757280 क्विंटल धान की खरीदी.

अम्बिकापुर 18 जनवरी=  जिले में अब तक 757280 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया है कि जिले के 30 उपार्जन केन्द्रों में 14 हजार 866 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समय-सीमा विगत वर्ष के 15 नवम्बर से 31 जनवरी 2017 तक निर्धारित किया है। अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन केन्द्र अमेरा में 34316 क्विंटल, उदयपुर में 9153 क्विंटल, कुन्दीकला में 8612 क्विंटल, कुन्नी में 17472 क्विंटल, केरजू में 23730 क्विंटल, कर्रा में 9670 क्विंटल, चांदो में 30344 क्विंटल, डूमरडीह में 7301 क्विंटल, सहनपुर में 20751 क्विंटल, डांड़गांव में 7239 क्विंटल, करजी में 13034 क्विंटल, दरिमा में 12221 क्विंटल, धौरपुर में 38548 क्विंटल, नमनाकला में 13982 क्विंटल, नर्मदापुर में 8917 क्विंटल, प्रतापगढ़ में 64828 क्विंटल, बटवाही में 15670 क्विंटल, बतौली में 33595 क्विंटल, वंदना में 13607 क्विंटल, बरगीडीह में 19343 क्विंटल, भूसू में 39525 क्विंटल, मेण्ड्राकला में 34036 क्विंटल, राजापुर में 40242 क्विंटल, जमगला में 48285 क्विंटल, लखनुपर में 23827 क्विंटल, बटईकेला में 17424 क्विंटल, सेदम में 38642 क्विंटल, सलका में 33881 क्विंटल, ससौली में 21253 क्विंटल एवं सीतापुर में 57764 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close