खबरेबिहारराज्य

PM मोदी की सभा में भाग लेने को बेगूसराय में सुबह से लगी कतार

 पटना, सनाउल हक़ चंचल-

बेगूसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोकामा के बाइपास चौहरमल द्वार में आयोजित सभा में भाग लेने को बेगूसराय में उत्साह चरम पर रहा। प्रधानमंत्री मोकामा में मोकामा-सिमरिया के बीच गंगा नदी पर बनने वाली पुल के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास करेंगे। इस निर्माण के के पूरा पर पूर्वोत्तर बिहार का कायाकल्प तो होगा ही परंतु बेगूसराय को खास लाभ मिलना है।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर सुबह से ही मोटर साइकिल, बस व जीप पर सवार ने लोगों का काफिला पहुंचने लगा। अपने आवासीय कार्यालय में बैठे रजनीश कुमार उन गांवों से  संपर्क में लगे थे जहां से उनके कार्यकर्ता जत्था में आने वाले थे। 9 बजे के करीब जत्था पहुंचने लगा। 10 बजे भीड़ उमड़ गई तो उन्होंने पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। उनके आवास को देखने से ही लग रहा था कि कोई बड़ा आयोजन है।

bcb3f789-3dfe-4c00-b36b-943d84519db4

इसी तरह मटिहानी से पार्टी के प्रत्याशी रहे सर्वेश कुमार ने NH 31 के किनारे केडीएम होटल के परिसर में समर्थकों के साथ जमा हुए। गांव से वाहनों पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ताओं में जत्था नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा बुलंद करने में लगे थे। सर्वेश कुमार बीच-बीच में  मोबाइल पर राजेंद्र पुल पर आवागमन की स्थिति की जानकारी लेते रहे। बाद में सैकड़ों  मोटर साइकिल व कई दर्जन चार चक्का वाहन पर सवार लोग के मोकामा के लिए रवाना हुए। लोगों की जुटी भीड़ ने सर्वेश कुमार के हौसले को बुलंद कर दिया।

इसी तरह भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जीडी कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं को बुलाया था जहां हजारों की भी जमा होने पर काफिला रवाना हुआ। यहां सबसे बड़ा काफिला जिला अध्यक्ष के घर रतनपुर से पहुंचा। वहीं कुछ प्रखंड के लोग भी जीडी कॉलेज परिसर से ही मोटर साइकिल पर सवार होकर रवाना हुए। पूरा परिसर भाजपा के झंडे से पटा दिख रहा था। जिला महामंत्री रौनक कुमार, कृष्णमोहन पप्पू, वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद सिंह आदि मोटर वाहन को कतार में लगाने में लगे।

वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष शशिकान्त दास, महामंत्री देवानंद कुशवाहा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयराम दास, पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार दास आदि ने थाना चौक से  काफिला को रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में बाइक सवार लोग पार्टी का झंडा लेकर शामिल थे। इसके अलावा सैकड़ों स्थानों से नेताओं का जत्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने-सुनने को को यहां से रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button
Close