खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

जीवनसाथी डॉट कॉम पर परिचित बनी महिला ने युवक से की ठगी

मुंबई, 23 नवम्बर : पुणे में जीवनसाथी डॉट कॉम पर एक युवती से परिचय करना युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवती ने अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर युवक से करीब दो लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगे जाने का एहसास होने के बाद युवक ने सांगवी पुलिस थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

पुरानी सांगवी निवासी महेश विलास पाटिल (36) ने जीवनसाथी डॉटकॉम पर शादी के लिए पंजीकरण किया था। सितम्बर 2017 में उसकी पहचान काव्या जयवंतराव असलकर से हुई। पहचान के बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी, इसी बीच काव्या ने महेश को बताया कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है और उनके ऑपरेशन के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। काव्या की बातों में आकर महेश पाटिल ने काव्या के यूनियन बैंक के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करवा दिए।

महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग को लेकर महिलाओं ने CM को सौपा निवेदन

इसके बाद काव्या के ही कहने पर उसने 15 दिन बाद 50 हजार रुपये फिर जमा करवाए। पैसे जमा होने के बाद 23 अक्टूबर से काव्या ने महेश का फोन लेना बंद कर दिया। काव्या का पता मालूम न होने के कारण महेश का उसके पास तक पहुंचना असंभव था। इस कारण उसने सांगवी पुलिस थाने में जा कर युवती के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। सांगवी पुलिस मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close