खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

झांसा का देकर महिला से किया दुष्कर्म

मुंबई, 29 जनवरी, (हि. स.)। पालघर के विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पतपेटी में काम करने वाली एक महिला को उसके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का अश्लील फ़ोटो निकाल कर उसे ब्लैकमेल भी किया। महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील फ़ोटो उसके भाई और उसके ई-मेल पर पोस्ट कर दी। पीड़ित महिला ने रविवार को विरार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस धारा 376,आय टी एक्ट 66 ई के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विरार पूर्व निवासी 26 वर्षीय महिला पूर्व स्थित एक पतपेटी में नौकरी करती है। उसके घर की आर्थिक ठीक नहीं होने के चलते उसको पतपेटी चलाने वाले व्यक्ति ने 2016 में उसे उसकी मदद करने का झांसा देकर उसके साथ पतपेटी में कई बार शारारिक संबंध बनाये। जैन ने उस वक्त महिला की अश्लील फ़ोटो अपने मोबाइल में खींच ली। हाल में ही वह उसे फ़ोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा, महिला ने उससे शारारिक सम्बंध बनाने से इनकार किया तो उसने पीड़िता के भाई को उसकी अश्लील फ़ोटो भेज दी।

साथ ही पीड़िता के ई – मेल पर भी फ़ोटो पोस्ट कर दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने रविवार को विरार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक घनश्याम अढाव कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close