खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा चंदन चोर, लाखों का चंदन जब्त

मुंबई, 13 जुलाई : नासिक जिले के बागलाण तहसील के ब्राहमण गांव में चंदन की तस्करी करने वाले एक टोली के मुखिया को सटाणा पुलिसा ने रंगे हाथ पकड़ा है, लेकिन उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने चंदन की लकड़ी के साथ दो बाइक को भी जब्त कर लिया है और तीन के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

सटाणा शहर के साथ तहसील में चंदन चोरी की घटनाएं बढ़ने से पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। ब्राहमण गांव स्थित डोमन्या ओहल में चंदन चोरों की टोली चंदन के पेड़ काटने के लिए आने वाली है, इसकी खबर पुलिस निरीक्षकही हीरालाल पाटिल को जब मिली तो पाटिल ने डोमन्या ओहल परिसर में अपना जाल बिछा दिया। चंदन टोली के मुखिया रतन रायप्पा मोरे (30) के साथ तीन व्यक्तियों को चंदन का पेड़ काटते हुए देखा और उसमें से एक को रंगे हाथ पकड़ लिया, पर दो व्यक्ति भागने में सफल हो गए।

नागपुर में ‘गोमांस’ ले जाने के शक में विक्रेता की पिटाई , चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने घटना स्थल से दो मोटरसाइकिल, कुल्हाड़ी, करवत, गिरमीट, फावड़ा, कुदल समेत चंदन के पेड़ की लकड़ी जब्त की है। पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक हीरालाल पाटिल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close