खबरेविदेश

ट्रंप ने 2 भारतीय अमेरिकी को किया सम्मानित

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने के लिए दो भारतीय अमेरिकी उद्योगपतियों को सम्मानित किया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, वाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में मंगलवार को ट्रंप ने शरद ठक्कर और करन अरोड़ा के साथ सात अन्य लघु कारोबारों के मालिकों को सम्मानित किया। 

शरद ठक्कर पॉलिमर टैक्नॉलॉजीज के अध्यक्ष हैं। इस कंपनी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ लघु उर्जा कंपनी चुना गया था। फ्लोरिडा के रहने वाले करन अरोड़ा नैचुरल विटामिन लैब के निदेशक हैं, जिसे साल की सर्वश्रेष्ठ लघु निर्यात कंपनी के रूप में चुना गया। अरोड़ा 25 साल से दुनिया भर के साझीदारों को ‘नैचुरल हेल्थ प्रॉडक्ट’ की आपूर्ति करते हैं। 

ठक्कर और अरोड़ा दोनों पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे। इसके बाद एच-1बी वीजा और ग्रीन कार्ड के जरिए अमेरिकी नागरिकता हासिल की। अरोड़ा का कहना है कि ट्रंप की नीतियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बेस को फिर से तैयार करने में काफी प्रभावी साबित हुई हैं। करीब 30 साल पहले गुजरात के बड़ौदा से अमेरिका आए ठक्कर ने बताया, ‘मुझे गर्व है कि इस देश ने मुझे यह मौका दिया है।

वहीं अरोड़ा साल 2000 में अंडरग्रैजुएट पढ़ाई के लिए मुंबई से यूएस आए थे। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड हासिल करने वाले अन्य लोगों के साथ ट्रंप ने सबको शुभकामनाएं दीं। 

Related Articles

Back to top button
Close