उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ी बोलेरो, चार की मौत

फैजाबाद, 09 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद आजमगढ़ मार्ग पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं छह लोग गंभीर घायल हैं। जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना महाराजगंज के पूरा बाजार कुड़की के पास हुई है। सभी लोग बारात से वापस बोलेरो में बैठकर घर लौट रहे थे। फैजाबाद आजमगढ़ मार्ग के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से भिड़ गई। मार्ग दुर्घटना में परास गांव निवासी भीखी का बेटा शंकर सिंह, सती प्रसाद सिंह, शिव पूजन, एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबलू सिंह, घनश्याम सिंह, रवि सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यूपी चुनाव : किसकी बनेगी सरकार ?

थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही प्रथमदृष्टया जांच में चालक की लापरवाही के चलते बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हुई है जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close