खबरेजम्मूराज्य

ठंड से करगिल में सभी जलस्रोत जमे, शीतलहर जारी

जम्मू, 26 दिसम्बर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में शीतलहर से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं करगिल में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे जाने के कारण सभी जलस्त्रोत जम चुके हैं। न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 15.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। लेह का करगिल से थोड़ा कम शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन में मौसम साफ रहने के चलते तापमान में और गिरावट आने की सम्भावना है। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.6, पहलगाम शून्य से नीचे 4.9 और गुलमर्ग शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर का तापामान 7.4, कटरा 8.3, बटोत 7.2, बनीहाल 6.3, भद्रवाह 2.9 और उधमपुर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close