खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

डॉक्टर आज भी हड़ताल पर, थम नहीं रहा डॉक्टरों पर हमला .

Maharashtra.मुंबई, 23 मार्च (हि.स.)। मार्ड के डॉक्टरों की हड़ताल का आज चौथा दिन है। इसी बीच हड़ताली डॉक्टर पर एक मरीज के परिजन ने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि वैद्यकीय शिक्षणमंत्री गिरीश महाजन ने बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल समाप्ति का दावा किया था, पर डॉक्टरों के अपनी भूमिका पर अड़े रहने के कारण आंदोलन के और तेज होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में डॉक्टरों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए और गुरुवार को हड़ताल का चौथा दिन है। इसी बीच एक डॉक्टर पर फिर से एक मरीज के परिजनों ने हमला कर दिया। इस हमले से मामला और गंभीर हो गया है। उल्लेखनीय तथ्य यह है कि मंगलवार को हाईकोर्ट ने हड़ताली डॉक्टरों को फटकारते हुए कहा था कि आप कामगार नहीं हैं कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल करेंगे।

पालघर : 10 करोड़ के ड्रग्स के साथ ,रऊफ लुलानिया समेत कई लोग गिरफ्तार, टेरर लिंक का भी संदेह.

डर लगता है तो राजीनामा दे दो, नहीं तो जल्द काम पर लौटो। पर कोर्ट की फटकार का हड़ताली डॉक्टरों पर कोई असर नहीं हुआ। बुधवार को सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों को चेतावनी दी कि वे काम पर लौटें, नहीं तो छह महीने का वेतन काट लिया जाएगा। इसका भी डॉक्टरों पर कोई असर नहीं पड़ा है। यही नहीं अस्पताल प्रशासन ने राज्यभर के डॉक्टरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करना शुरू कर दी है। पर डॉक्टर अपनी भूमिका पर अड़े हुए हैं। सरकार, अस्पताल प्रशासन और हाईकोर्ट इस मामले में कौन सा कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button
Close