Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

तमिलनाडु में राजनीतिक उथलपुथल के बीच कांग्रेस ने की रणनीतिक चर्चा.

National. नई दिल्ली, 11 फरवरी=  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ मुख्यमंत्री ओ.पनीरसेल्वम की बगावत से उत्पन्न राजनीतिक उथलपुथल के बीच राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

दरअसल कांग्रेस लगातार तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए है। इसी सिलसिले में तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष एस. तिरुनावुक्करासर और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। कांग्रेस पार्टी राज्य की राजनीति में द्रमुक के करीबी होने के कारण सीधे तौर पर इस मामले में नहीं पड़ना चाहती है। आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु पर फिलहाल कांग्रेस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वीरप्पा मोइली ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा, ‘ये अन्नाद्रमुक पार्टी का आंतरिक मामला है। राज्यपाल सी.विद्यासागर राव को संवैधानिक परंपराओं के मुताबिक फैसला करना चाहिए।’

दरअसल राज्य की राजनीति में द्रमुक कांग्रेस के करीबी है। इसलिए कांग्रेस सीधे तौर पर इस मामले में नहीं पड़ना चाहती है। सूत्रों की मानें तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तिरुनावुक्कारासर को शशिकला के खेमे के कुछ नेताओं का करीबी बताया जाता है। चूंकि कांग्रेस वहां भविष्य की राजनीति में अपनी भूमिका तलाश रही है| इसलिए फिलहाल इस मामले से दूरी बनाए है। बताते हैं कि राहुल गांधी ने भी राज्य के नेताओं से राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के साथ किसी बयानबाजी से बचने को कहा है।

Related Articles

Back to top button
Close