खबरेदेशनई दिल्ली

PM नरेन्द्र मोदी ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा पर आज पहुंचेंगे

भुवनेश्वर, 15 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अप्रैल शनिवार की दोपहर 2 बजे यहां आएंगे और अगले दिन रविवार शाम वापस लौट जाएंगे। शनिवार को हवाईअड्डा पहुंचने के बाद राजभवन जाएंगे। रात को यहीं रूकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी जनता मैदान आएंगे, जहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है।

ओडिशा में भाजपा का मतलब ‘ मोदी’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी रविवार को भी बैठक में भाग लेंगे, जिसके बाद शाम को गुजरात के सूरत रवाना हो जाएंगे। माओवादियों के प्रदर्शन के मद्देनजर प्रधानमंत्री को जहां-जहां जाना है, उन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मोदी के अलावा, 24 से ज्यादा मंत्री, करीब 10 राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी भुवनेश्वर बैठक में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close