Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

त्रिपुरा : विप्लव कुमार देव होंगे मुख्यमंत्री तो जिष्णु बर्मन होंगे उपमुख्यमंत्री

अगरतला (ईएमएस)। त्रिपुरा में वामपंथी दलों को शिकस्त देने वाली बीजेपी ने सूबे में अपने मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। त्रिपुरा में बीजेपी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष विप्लव कुमार देव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। फैसला जिष्णु देव बर्मन को उपमुख्यमंत्री बनाने का भी हुआ है। त्रिपुरा में पर्यवेक्षक के तौर पर भेजे गए नितिन गडकरी ने विप्लव को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दिए जाने का एलान किया है।

आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर और एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा को समन -पीएनबी घोटाला मामले में भेजे गए हैं समन

आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जिष्णु देव राज्य में बीजेपी के जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में विप्लव को मुख्यमंत्री और जिष्णु को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। जिष्णु देव ने कहा, मैं बेहद खुश हूं। विप्लव जी, मैं और सभी विधायक मिलकर त्रिपुरा को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे और नंबर-1 राज्य बनाने का फ्रयास करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण और आदिवासी विकास राज्य में सबसे अहम मुद्दे हैं, जिन पर काम किए जाने की जरूरत है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने सूबे में आदिवासी समुदाय को संतुष्ट करने के लिए जिष्णु को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि राज्य में जनजाति समुदाय के लिए आरक्षित 20 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 18 पर जीत मिली है। अत: बीजेपी ने इस समुदाय को मजबूती के साथ अपने साथ जोड़े रखने के लिए यह फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close