Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिनेश गुंडुराव बने केपीसीसी के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 04 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अति प्रतिक्षित कर्नाटक कांग्रेस (केपीसीसी) अध्यक्ष के पद पर दिनेश गुंडुराव की नियुक्त कर दी है। 

दिनेश गुंडराव अब तक कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आलाकमान ने इनाम के तौर पर गुंडराव को पदोन्नति दी है। दरअसल शीर्ष नेतृत्व के अनुसार दिनेश गुंडुराव ने कर्नाटक कांग्रेस के तत्कालीन प्रमुख जी परमेश्वर और तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच तालमेल बनाने के लिए सेतु की तरह काम किया। इतना ही नहीं उनके क्षेत्र में कांग्रेस ने ज़्यादा सीटों पर विजय हासिल की थी।

बेंगलुरू की गांधीनगर सीट से लगातार 5 बार विधायक रहे गुंडुराव टीम राहुल के करीबी माने जाते हैं। हालांकि इससे पहले स्थानीय नेताओं ने ये भी आरोप लगाए थे कि दिनेश गुंडुराव केपीसीसी का अध्यक्ष न बनाए जाने की वजह से नाराज हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close