खबरे

दिलीप कुमार की सेहत पर बोलीं सायरा.

Entertainment.मुंबई, 03 अप्रैल= रविवार को सारे दिन दिलीप कुमार की सेहत को लेकर अटकलों का दौर जारी रहा। ये अटकलें उस वक्त ज्यादा तेज हुईं, जब उनकी पत्नी सायरा बानो ने इसे लेकर फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब नहीं दिया।

dilip-saira

यहां तक चर्चा होने लगी थी कि दिलीप कुमार को फिर से अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। कुछ गवाहों के हवाले से खबर आई थी कि डॉक्टरों की टीम दिलीप कुमार की सेहत का मुआयना करने के लिए बांद्रा स्थिति उनके घर पंहुची है।

sairabanu-dilipkumar

देर शाम को सायरा बानो की ओर से सोशल मीडिया पर सफाई आ गई कि दिलीप कुमार की सेहत सामान्य है। सायरा बानो की ओर से कहा गया कि डॉक्टरों की टीम सामान्य चेकअप के लिए आई थी, जो नियमित रुप से आती रहती है। उन्होंने ये भी कहा कि जल्दी ही दिलीप कुमार खुद सोशल मीडिया पर मैसेज देंगे। सायरा बानो की सफाई के बाद दिलीप कुमार की सेहत को लेकर अटकलों का दौर थम गया।

44055-dilip

हाल ही के दिनों में दिलीप कुमार को दो बार अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से दिलीप कुमार सकुशल घर लौट आए।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close