Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी करेंगे गंभीर

नई दिल्ली (ईएमएस)। बल्लेबाज गौतम गंभीर की सात साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स की और से वापसी हुई है। गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना कप्तान बनाया है। गंभीर इससे पहले 2010 में दिल्ली के कप्तान रहे थे। गंभीर इससे पहले 2008, 2009 और 2010 में टीम के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे। 2008 में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने 534 रन बनाए थे।

इस साल नीलामी में दिल्ली की टीम ने गंभीर को 2.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। गंभीर पिछले सत्र तक कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान थे। केकेआर ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब भी जीता था। 2011 में केकेआर ने गंभीर को कप्तान बनाया। तब केकेआर ने रिकॉर्ड 11.04 करोड़ में उन्हें खरीदा था। उस साल केकेआर ‘टीम पहली बार आईपीएल में चौथे स्थान पर रही। साल 2012 में गंभीर की कप्तानी में केकेआर की टीम पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी। गंभीर को 2014 में रिटेन किया गया और तब केकेआर ने दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया।

Related Articles

Back to top button
Close