Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। निगम चुनावों में शुरूआती रुझानों में भाजपा ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली है और भाजपा बड़ी जीत की तरफ अग्रसर है। सत्ताधारी आप पर झाड़ू चलती दिख रही है।

रुझानों के मध्य दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है। तिवारी ने कहा है कि जनता ने केजरीवाल के अराजक शासन को पूरी तरह से नकार दिया है।

शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरन दोस्त मल्लिकार्जुन के साथ गिरफ्तार

इधर भाजपा ने खबर लिखे जाने तक निगम चुनावों में भाजपा ने 6 सीटों पर कब्जा कर लिया है। खान मार्किट, मदनगीर, पुष्प विहार, जनकपुरी पूर्व, जनकपुरी पश्चिम, मधुविहार में भाजपा ने विजय हासिल कर ली है।

Related Articles

Back to top button
Close