Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली : रोहिणी कोर्ट में कैदी की गोली मारकर हत्या.

नई दिल्ली, 29 अप्रैल :=  रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके स्थित रोहिणी कोर्ट के गेट संख्या-5 के पास पेशी के लिए लाए गए कैदी को बदमाश ने गोली मार दी। आसपास के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच कर घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहिणी जिले डीसीपी रिषीपाल सिंह के अनुसार मृतक की पहचान पूठखुर्द निवासी राजेश के रूप में हुई है। वह बवाना थाने का घोषित बदमाश था। डीसीपी के अनुसार गोली चालाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान झज्जर हरियाणा निवासी मोहित (20) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गत दिसंबर 2016 में हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह हरियाणा पुलिस रोहिणी कोर्ट में पेशी के लिए राजेश को करीब 11 बजे लेकर आई। 11.30 बजे पेशी के बाद उसे दोबारा 12.30 बजे कोर्ट में पेश करना था। पुलिस आरोपी को कोर्ट से हरियाणा बस के अंदर लेकर जा रही थी।

तभी आरोपी मोहित ने राजेश को गोली मार दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेश नीतू दबोदिया गैंग का सदस्य था। जबकि पकड़ा गया आरोपी माहित नीरज बवानिया गैंग का है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल

सूत्रों की मानें तो रोहिणी कोर्ट की घटना को देखने के बाद एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। भारी पुलिस सुरक्षा के बाद भी एक बदमाश हथियार लेकर कोर्ट परिसर में आता है और कैदी को गोली मार देता है।

यह भी पढ़े : सुकमा नक्सली हमले में शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठायेंगे गंभीर

Related Articles

Back to top button
Close