उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

धुंध की चादर ने धीमी की वाहनों की रफ्तार

झांसी,11 नवम्बर(हि.स.)। लम्बे इंतजार के बाद शनिवार को अचानक सर्दी ने नगर में दस्तक दे दी। कोहरे की चादर ने जन-जीवन के साथ वाहनों की भी रफ्तार पर बे्रक लगा दिया। सुबह धुंध के साए में वाहनों की आवाजाही धीमी नजर आई। 

शनिवार की सुबह 3-4 बजे तक सबकुछ ठीक ठाक था। अचानक कोहरे ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिए। और जब नगर के लोगों का ठीक से सुबह हुआ चारों ओर कोहरे ने पैर पसार लिए थे। लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर रात इतनी लम्बी कैसे हो गई। जब लोगों ने समय देखा तो समझ आया कि आज ठण्ड ने इतने लम्बे इंतजार के बाद दस्तक दी थी। कोहरे ने सूर्य को ढका हुआ था। इसके कारण 8 बजे तक भी भोर की स्थिति समझ आ रही थी। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। हां स्कूली बच्चों को ले जाने वाले आपे और गाड़ियों ने जरुर यह अहसास दिलाया कि सुबह तो बहुत पहले ही हो चुकी थी। झांसी से होकर जाने वाले सभी हाईवे भी इस कोहरे के गवाह बने। वाहनों की स्पीड भी धीमी नजर आई। अचानक छाए कोहरे ने लोगों को खुश तो बहुत किया,लेकिन चैकने पर भी मजबूर कर दिया। लोग इसलिए आश्चर्य चकित थे कि कल शाम तक सोने के लिए कोई पंखा तो कोई कूलर का प्रयोग कर रहा था। फिर आज अचानक इतना कोहरा कैसे?

फाॅग और स्माॅग पर बतियाते रहे लोग

बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे जैसी धुंध ने दिन में भी रात जैसी स्थितियां पैदा कर दी थी। समाचार पत्रों ने वहां इस धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लोग शनिवार की सुबह इस धुंध को देखकर यही चर्चा करते नजर आए कि कहीं यह राजधानी दिल्ली की तर्ज पर फैला प्रदूषण का प्रभाव दर्शाने वाला स्माॅग तो नहीं। हालांकि उनका भ्रम भी बरकरार रहा,क्योंकि धुंध के बाबजूद भी सर्दी उस स्तर पर नहीं थी। 

Related Articles

Back to top button
Close