उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

नक्सलियों की धरपकड़ में जुटी चार राज्यों की पुलिस

लखनऊ, 12 जून = उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सोमवार को नक्सलियों की धरपकड़ के लिए चार राज्यों के टॉप पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक के पहले सत्र में राज्यों की सीमाओं पर चल रही नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने को लेकर गहन चर्चा की गई है।

इंटेलिजेंस ब्यूरों के राष्ट्रीय स्तर की दो सदस्यीय टीम के निर्देश पर सोनभद्र जनपद के पुलिस हॉल में सुबह नौ बजे से चार राज्यों के नक्सल प्रभावित जिलों के कप्तानों, इंटेलिजेंस के अधिकारियों और सीआरपीएफ के प्रमुख अधिकारियों की बैठक हुई। प्रथम सत्र में नक्सल प्रभावित हिस्सों की समस्याओं को लेकर के आला अधिकारियों ने अपनी बात रखी। इसमें एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने उत्तर प्रदेश के नक्सल गतिविधियों से प्रभावित चंदौली जिले की समस्या और उसके लिए किए गए समाधानों पर चर्चा की। यूपी के अलावा बिहार के एक अधिकारी ने नक्सलीय हिंसा पर अपना विषय रखा।

यूपी-बिहार की सीमा पर अवैध रूप से शराब माफियाओं का खेल जारी , पुलिस बेबस

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक (नक्सल) अवधेश सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि नक्सली मूवमेंट पर कंट्रोल करने के लिए एक बैठक पहले से तय थी। बैठक में उत्तर प्रदेश के 42 अधिकारियों व अन्य तीन राज्यों के 17 अधिकारीगण पहले सत्र में मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि नक्सल मूवमेंट पर रोकथाम के लिए एडीजी वाराणसी जोन ने विषय रखते हुए मौजूदा स्थिती से सभी को रूबरू कराया है। प्रदेश में चंदौली और सोनभद्र नक्सल समस्या से लम्बे समय से प्रभावित है। इन क्षेत्रों में कई बार नक्सली पकड़े गए है।

Related Articles

Back to top button
Close