खबरेमध्यप्रदेशराज्य

नागरिक विकास पार्टी ने मनाया शिवाजी महाराज की जयंती

मुंबई : नागरिक विकास पार्टी की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गयी|

इस अवसर पर उपस्थित वसई पूर्व सातिवली 728- ए बी सी तरीका नगर स्थित एनवीपी (नागरिक विकास पार्टी) मुख्यालय पर पार्टी प्रमुखों की ओर से शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया | पार्टी द्वारा इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कालिका सिंह को नियुक्त किया। एनवीपी के उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा सिंह को शुभकामनाएं व बधाई दी गयी।

एनवीपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त हुए कालिका सिंह

नागरिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की नियुक्ति पर कालिका सिंह ने एनवीपा की बैठक को संबोधित किया। सिंह ने अपने संबोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज की कृति को याद किया। उन्होंने बताया कि शिवाजी महाराज अपने ससक्त आत्मबल व अटल विश्वास से विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए थे। उनके कृति को प्रत्येक जनमानस को आत्मसाद करना चाहिए। और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने तथा पार्टी के विकास को लेकर सदैव तत्पर रहने की बात कही गयी।

उपस्थित नागरिक विकास पार्टी के पदधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक की लड़ाई के लिए आम जनमानस सदैव लड़ता आ रहा है, हम सभी को उसके साथ मिलकर जन समस्याओं के लिए शासन एवं प्रशासन तक आवाज उठानी होगी। और उसे न्याय दिलाना होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह व नियुक्ति कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी राष्ट्रिय के राष्ट्रिय अध्यक्ष संतोष सिंह, राष्ट्रिय महासचिव डॉ. बृजेश पांडेय और राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सैनी आदि पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान महिला पदाधिकरी व कार्यकर्ताओं में वार्ड-४३ की अध्यक्षा नजमा हासमी,वार्ड -७५ की उपाध्यक्ष अध्यक्ष अनिता गौंड, सयुक्त सचिव शबा सिद्द्की,वार्ड -43 की उपाध्यक्ष रूबी गुप्ता, वार्ड-७५ की अध्यक्षा मंजू जी. सिंह, सचिव मीरा अनिल राठोड , संयुक्त सचिव रशीदा खातून, कार्यकर्ताओं में चंदा देवी आर. शर्मा और भावेश संदीप भोईर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
Close