खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नौसेना ने समुद्र में फंसे चार खलासियों को बचाया

मुंबई, 18 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई में राजभवन के समीप समुद्री किनारे फंसे चार खलासियों को बचाने में नौसेना को सफलता मिली है। उफनते समुद्र व चारों ओर अंधेरा होने के बावजद नौसेना ने इस साहसी अभियान को पूरा किया है।

खुलासा : पढ़े प्लास्टिक के अंडो पर क्या बोले दुग्धविकास मंत्री महादेव जानकर .

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के नियंत्रण कक्ष पर टगबोट बोनिका पर तैनात खलासियों ने बचाने के लिए फोन किया। यह बोट राजभवन के पास समुद्र में अटकी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही माहिम पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे, पर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने नौसेना से संपर्क किया और नौसेना ने साहसभरा अभियान चलाते हुए उफनते समुद्र में चारों ओर अंधेरा होने के बावजद चारों खलासियों को बचाने में सफलता हासिल कर ली।

Related Articles

Back to top button
Close