उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पटेल जयन्ती पर रन फ़ॉर यूनिटी का दिया संदेश

वाराणसी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 142 जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर में भाजपा महानगर के अगुवाई में कार्यकर्ता और युवा जुटे। यहां से मलदहिया चौराहे तक आयोजित “रन फ़ॉर यूनिटी” में राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर दौड़ लगायी। 

कार्यक्रम में सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को भी भाग लेना था, लेकिन काबीना मंत्री किसी कारणवश इसमें भाग नहीं ले पाये। वहीं चर्चा रही कि मंत्री के देर तक न आने के कारण स्नातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. हरेंद्र राय के नेतृत्व में दौड़ हुयी। जिसकी जानकारी होने पर मंत्री नाराज होकर लखनऊ लौट गये। मंत्री के दौड़ में न शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने भी इसमें रूची नहीं ली और न ही स्थानीय पदाधिकारी, विधायक इसमें शामिल हुए। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संघ के वाराणसी अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. हरेंद्र राय ने कहा कि आज हम सब यहां अपने प्रणेता रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जयंती के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। हम सब वाराणसी में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142 जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस दौड़ के रूप में मना रहे हैं।

गौरतलब हो कि 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण करके देश को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभायी थी। इसके अलावा सरदार पटेल ही गृहमंत्री के रूप में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं (आई.सी.एस.) का भारतीयकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (आई.ए.एस.) बनाया। अंग्रेजों की सेवा करने वालों में विश्वास भरकर उन्हें राजभक्ति से देशभक्ति की ओर मोड़ा। 

Related Articles

Back to top button
Close