Home Sliderखबरेजम्मूराज्य

पत्थरबाजों ने सैन्य अधिकारी की अंतिम यात्रा को बनाया निशाना

जम्मू, 10 मई= पत्थरबाजों ने बुधवार को दक्षिणी कश्मीर के सैन्य अधिकारी की अंतिम यात्रा को अपना निशाना बनाया। शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सैन्य अधिकारी का अपहरण करके हत्या कर दी थी।

कुलगाम जिले के निवासी उमर फैयाज की 6 महीने पहले ही सेना में भर्ती हुई थी। पांच से 6 आतंकवादियों ने कुलगाम से मंगलवार देर शाम उनका अपहरण किया था। गोलियों से छलनी उनका शव आज सुबह शोपियां के हरमेन क्षेत्र से बरामद हुआ। वह एक संबंधी के शादी समारोह में भाग लेने गया था। वह इंफैंटरी में था और जम्मू के अखनूर में कार्यरत था। पिछले साल दिसंबर में उसने सेना में कमीशन प्राप्त किया था। वह एनडीए से पास आऊट हुआ था और उसे इस साल दिसम्बर में यंग आफिसर कोर्स के लिए जाना था।

छात्राओं से ‘छेड़छाड़’ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

वह हाकी और फुटबाल का खिलाड़ी भी था। इससे पहले राज्य पुलिस ने अपने कर्मियों को परामर्श जारी किया था कि वे अपने पैतृक गांवों विशेषकर दक्षिणी कश्मीर में अगले परामर्श तक नहीं जायें। दक्षिणी कश्मीर के अधिकांश जिलों पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ी है। सैन्य अधिकारी की अंतिम यात्रा में फायरिंग की भी आवाजें सुनी गईं। उमर को बाद में दफन कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
Close