खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पत्नी का गला उसी के दुपट्टे से घोंटकर पुलिस स्टेशन में हाजिर हो गया पति , जाने क्या हैं मामला

मुंबई, 22 अगस्त : पुणे में स्थित फुरसुंगी इलाके में एक आदमी ने सो रही अपनी पत्नी का गला उसी के दुपट्टे से घोंटकर उसे मार डाला और घर बाहर से बंद कर पुलिस स्टेशन में हाजिर हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

आकाश साईंनाथ चव्हाण अपनी पत्नी माधुरी चव्हाण के साथ गंगानगर इलाके में रहता था। आकाश व माधुरी का विवाह पांच साल पहले हुआ था लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच वाद विवाद बढ़ गया था। इन दोनों का एक ढाई साल की बच्ची भी है जिसे आरोपी ने अपने मां बाप के पास छोड़ा दिया था।

जेल से छूटने के बाद परिवार से मिलेंगे कर्नल पुरोहित

आरोपी ने खुद हड़पसर पुलिस स्टेशन में जाकर सारी हकीकत बताई जिससे स्थानीय पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Articles

Back to top button
Close