उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने की आत्महत्या

आगरा, 23 सितम्बर : थाना डौली के गांव नीबरी में शनिवार की सुबह गृह कलेश के चलते युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसमें बाद खुद को फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार, बचन सिंह अपनी पत्नी रेखा, एक बेटी और दो बेटों से साथ हंसी खुशी रहता था। घटना देर रात की है। बताया गया है कि बचन सिंह और उसकी पत्नी अलग-अलग सो रहे थे। पत्नी के साथ छह वर्षीय पुत्र विमल सो रहा था। बड़ा पुत्र मयंक और पुत्री लाली घर के बाहर सो रहे थे। तभी देर रात बचन सिंह आकर रेखा की चारपाई पर आ धमका और रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद भी कमरे में हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बात का पता सुबह लग सका। 
बताते हैं कि सुबह जब बच्चे जागे तो दरवाजा खोलने का उन्होंने प्रयास किया। लेकिन दरवाजे नहीं खुले।

बच्चे रोने लगे तो उनकी आवाजें सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने अन्य लोगों को जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि दरवाजे अंदर से बंद हैं। ग्रामीणों ने इसके बाद जंगले में झांक कर देखा तो कमरे में बचन सिंह रस्सी से झूला हुआ था। वहीं उसकी पत्नी चारपाई पर सो रही थी। लोगों को आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को तुरंत फोन किया। पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बचन सिंह मृत अवस्था में फंदे पर लटका था। वहीं रेखा भी मृत अवस्था में चारपाई पर थी। वहीं उसका एक बच्चा चारपाई पर सो रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा है। डौकी थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।  (हि.स.)

Related Articles

Back to top button
Close