खबरे

पवन सिंह की ’भोजपुरिया राजा’ के इस गाने ने बनाया रिकार्ड .

R. Yadav 16 फ़रवरी: भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व पावर स्टार पवन सिंह ने अपने एक गाने की अपार सफलता से सोशल मीडिया पर अनोखा रिकार्ड कायम कर लिया है। यंग्रीयंग मैन पवन सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का एक गाना छलकता हमरो जवनिया ने अनोखा रिकार्ड कायम करते हुए तीन करोड़ व्यूज पार कर लिया है और साढ़े तीन करोड़ शीघ्र ही पूरे होने वाले हैं।

यह उपलब्धि भोजपुरी सिनेमा के इतिहास का पहला रिकार्ड है। पवन सिंह और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माये गये इस गाने को भोजपुरिया दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस गाने में दोनों का रोमांस दर्शकों को खूब लुभा रहा है। वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में निर्मित ‘भोजपुरिया राजा’ के इस गाने को वर्ल्ड वाईड रिकार्ड म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया था। अब तक इस गाने को तीन करोड़ से अधिक संगीतप्रेमी देख चुके हैं।

kbn 10 news PAWAN 2

‘भोजपुरिया राजा’ साल दो हजार सोलह की सुपर डुपर हिट रही है। इस फिल्म के जरिये फिल्म निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने निर्देशन के क्षेत्र में अलग मुकाम बनाया है। गीतकार आजाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है मधुकर आनंद ने। जिसे अपनी सुरीली आवाज में स्वरबद्ध पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने किया है। फिल्म भोजपुरी राजा के निर्माता सुधीर सिंह व सह निर्माता संदीप सिंह तथा बिजनेस मैनेजर विजय यादव हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close