खबरेमध्यप्रदेशराज्य

शर्मनाक : 14 साल की बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म , आश्चर्य की बात …….

इंदौर (ईएमएस)। इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि यह 14 साल की बच्ची अपनी मां और पिता के साथ ही बिस्तर पर सोती थी। मां को छह माह तक उसके साथ होने वाले दुष्कर्म और गर्भ की जानकारी नहीं मिल पाई।

यह घटना मुसाखेड़ी क्षेत्र की है। पीड़िता किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को न्यायालय में मां के बयान हुए बच्ची को न्यायालय के आदेश से बाल कल्याण समिति के आश्रय गृह में रखा गया है। डॉक्टर द्वारा जांच के दौरान जब गर्भ के संबंध में जानकारी लड़की से मांगी, उसने पिता के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की बात डाक्टर के सामने स्वीकार की।

एम्स में बच्चेदानी की सर्जरी मात्र 5 सौ रुपए में , निजी अस्पतालों में लगते है 60 से 70 हजार रुपए

इस बीच 6 माह में लड़की के शारीरिक परिवर्तन पर मां का ध्यान नहीं गया। जबकि बच्ची रोज रात में अपनी मां और पिता के साथ एक ही बिस्तर पर सोती थी। इसको लेकर सभी को आश्चर्य हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close