Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ की नियंत्रण रेखा पर दागे मोर्टार

जम्मू, 14 जून = जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा एक बार फिर गोलीबारी कर व मोर्टार दाग संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया भारतीय जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के ही पाक सेना ने पुंछ जिले के भीमबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब गोलीबारी कर 82 एमएम के मोर्टार दागे। भारतीय जवानों ने भी पाक द्वारा की जा रही गोलीबारी का करारा जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बताते चलें कि पाक सेना आतंकियों को भारतीय सीमा में दाखिल करवाने के लिए ही गोलीबारी करती आ रही है मगर सतर्क भारतीय जवानों के आगे हर उसे मुंह की खानी पड़ रही है और वह अपने इरादों में असफल रही है।

Related Articles

Back to top button
Close