खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पानी के विवाद में ससुर ने बहू और बच्चो पर किया चाकू से जानलेवा हमला , अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 14 फरवरी : कोल्हापुर के मल्हारपेठ गांव में पानी गर्म ने के विवाद में अपनी बहू, पोते व पोती पर पांडुरंग सातपुते ने बुधवार की सुबह चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बहू व उसके बच्चों के साथ आरोपी स्वत: भी घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए प्रमिलाराजे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मल्हारपेठ गांव में रहने वाले पांडुरंग सातपुते का पानी गरमाने को लेकर अपनी बहू शुभांगी रमेश सातपुते से विवाद हो गया। इस विवाद में पांडुरंग ने अपनी बहू पर चाकू से हमला कर दिया। अपनी मां पर चाकू से हमला होते देख बचाने के लिए बच्चे दौड़े।

नाजायज संबंध से हो रही थी परिवार की बदनामी , बेटी और उसके प्रेमी को घरवालो ने दी ऐसी ……….

इसी हमले में आरोपी पांडुरंग सातपुते जहां स्वयं भी घायल हो गया है, वहीं पर शुभांगी रमेश सातपुते, मयुरेश रमेश सातपुते, मनीषा रमेश सातपुते घायल हो गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए प्रमिलाराजे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close