खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : आरटीआई कार्यकर्ता की पिटाई , मामला दर्ज

मुंबई, 03 मई = पालघर जिले की इकलौती वसई – विरार शहर महानगरपालिका के प्रभाग समिति आई कार्यालय के बाहर आरटीआई कार्यकर्ता निलेश वर्तक की कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने वसई गांव पुलिस में मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सुविधाओं व अधिकारों से वंचित हैं आदिवासी नगरी

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार, 2 मई 2017 को आरटीआई कार्यकर्ता निलेश वर्तक वीवीसीएमसी के वसई गांव प्रभाग समिति आई कार्यालय में आये हुए थे। इसी बीच 10 से 12 लोगों ने वहां आकर वर्तक से बहस करने लगे। बहस के दरम्यान ही लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक भी फाड़ दिया। इस घटना में वर्तक के गर्दन और पीठ में गंभीर चोंटे आयी हुई हैं।

पुणे : तीन मंजिला इमारत में लगी आग एक की मौत , चार घायल

वर्तक ने वसई गांव पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है। गंभीर रूप से घायल वर्तक को प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वर्तक ने बताया की वसई-विरार शहर मनपा के क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत की गयी थी, जिसको लेकर लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।

Related Articles

Back to top button
Close