खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिला : SP मंजुनाथ शिंगे ने किया तुलिंज-2 पुलिस स्टेशन का उद्धघाटन

नालासोपारा (आर एन सिंह) :  तुलिंज पुलिस स्टेशन में अतिरिक्त पुलिस कार्यालय का उद्धघाटन पालघर पुलिस अधिक्षक मंजुनाथ शिंगे के हाथो फीता काट कर किया गया। ज्ञात हो कि वसई तालुका में बढ़ते अपराध को देखते हुए यह सराहनीय कार्य किया गया है।

तालुका में वसई पूर्व के वालीव पुलिस स्टेशन,नालासोपारा पूर्व स्थित तुलिंज पुलिस स्टेशन और विरार पूर्व पुलिस स्टेशन में दिन प्रति दिन अपराध में इजाफा होते दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के शिकायतकर्ताओं को घन्टो अपनी शिकायत करने इंतजार और समय की बर्बादी करना एक मजबूरी बनती नजर आ रही थी। ऐसे में तत्काल पुलिस कार्रवाई ओर मिलने वाले सहयोग से शिकायतकर्ताओं वंचित रहता है।

इसीलिए पुलिस और आम जनता में पुलिस को देखने वाला की नजरिया बदलता है। सभी तीनो स्टेशनों में कार्य को सरल बनाने के लिए दो – दो पुलिस कर्मी और अधिकारी सहित 5 से 7 पुलिस कर्मचारियों को जनता की शिकायतों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उक्त अवसर पर पालघर पुलिस अधिक्षक मंजुनाथ सिंगे,अप्पर पुलिस अधिक्षक रोशन तिलक,तुलिंज वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खैरनार,क्राइम पुलिस निरीक्षक डी.व्ही कोल्हे,और तुलिंज पुलिस स्टेशन के सभी सहायक पुलिस निरीक्षक और कर्माचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close