उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी में गर्मी का कहर, बांदा में पारा 47 के पार

लखनऊ, 08 मई (हि.स.)। प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से अंगारे बरस रहे हैं और लोग बेहाल हैं। सुबह होते ही सूरज तल्ख तेवर दिखा रहा है और गर्मी का एहसास होने लगता है। दोपहर 12 बजे तक तो गर्मी के तल्ख तेवरों से बाहर निकलने वाले लोगों को बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। धूप की सीधी चपेट में आने से बचने के लिए लोग छाता, चश्मा, अंगौछा के साथ स्कार्फ का भी सहारा ले रहे हैं। पैदल राहगीर भी गर्मी से जूझते नजर आ रहे हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
मौसम के तीखे तेवरों के कारण अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते चौबीस घण्टों में बांदा का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री पहुंच गया और इन्सान से लेकर पशु-पक्षी इसका कहर झेल रहे हैं। वहीं संगम नगरी इलाहाबाद में 45.7 और झांसी में 45.4 डिगी तापमान दर्ज किया गया। बुन्देलखण्ड में गर्मी सबसे ज्यादा प्रभावी है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घण्टों में राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की सम्भावना है। विभाग ने अगले चौबीस घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश या गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना जतायी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी आने की भी सम्भावना विभाग ने जतायी है।

Related Articles

Back to top button
Close