Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर जिले में एक लड़के और 6 लड़कियों का अपहरण !

मुंबई, 28 अप्रैल ( palghar jila ) :=  पालघर जिले और उसके विभिन्न तहसीलों में इन दिनों नाबालिग लड़कियों और लड़कों के लापता होने की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है। इस घटना से अभिभावकों में काफी भय व्याप्त है।

बता दें कि 22 से 25 अप्रैल के बीच छह लड़कियां और एक लड़के का अपहरण का मामला जिले से संबंधित पुलिस थानों में दर्ज किये गए हैं। अपहृत सभी नाबालिगों की उम्र 10 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पालघर जिले के नालासोपारा शहर में 17 वर्षीय नाबालिग काजल (बदला हुआ नाम) का 22 अप्रैल 2017 की शाम 4.30 बजे के आसपास घर के परिसर से अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर लिया गया। तुलिंज पुलिस थाने द्वारा अज्ञात आरोपी के विरोध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। तुलिंज पुलिस थाने की हद में 25 अप्रैल 2017 की शाम 7.30 बजे के आसपास 11 वर्षीय मासूम के अपहरण का दूसरी घटना घटित हुई है।

इसी तरह से तीसरी घटना में 25 अप्रैल 2017 को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस इन सभी मामले में भा.दं.सं. की धारा 363 के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। वसई तहसील के विरार पूर्व में 17 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ रहती है। 25 अप्रैल 2017 की सुबह 9.00 बजे के आसपास शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया गया है।
24 अप्रैल 2017 की रात्रि में 3.30 बजे के आसपास विरार पश्चिम में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लापता हो गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह से पालघर पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में 22 अप्रैल 2017 की सुबह 10.00 बजे के आसपास 16 वर्षीय नाबालिग का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया।

पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं पर मामला दर्ज कर अपहृत की तलाश शुरू कर दी है। वसई तहसील के वालिव पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में 24 अप्रैल 2017 को दोपहर 2.00 बजे के आसपास 17 वर्षीया नाबालिग की अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण करने की घटना सामने आई है। परिजनों द्वारा पुलिस थाने में अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसी तरह से जिले के जव्हार तालुका के जव्हार पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में 23 अप्रैल 2017 को रात्रि 8.00 बजे के आसपास 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की घटना प्रकाश में आयी है। परिजनों द्वारा पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई गयी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरोध में भा.दं.सं. की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिले और उसकी तहसीलों में बढ़ती अपहरण की घटना से नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े :  दाऊद इब्राहिम की किसी भी समय हो सकती है मौत ? वेंटीलेटर पर ले रहा है अंतिम सांसे .

Related Articles

Back to top button
Close