खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

मुंबई, 02 नवंबर, : पालघर की तुलींज पुलिस ने एक 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, 4,8,12 पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया है। तुलींज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के विजय नगर 15 वर्षीय पीड़िता अपने माता-पिता के साथ रहती है। पिता क्षेत्र के एक गैरेज में काम करता है। पीड़िता अपने साथ दुष्कर्म की बात सहेली को बताई। 

दहेज नहीं नहीं मिलने पर बर्बरता की हद पार , गर्म सलाखों से जलाने के बाद बाथरूम में किया कैद !

पीड़िता की सहेली एक एनजीओ की एक महिला से सम्पर्क किया। एनजीओ की महिला उसे अपर पुलिस अधीक्षक राजतिलक रौशन के पास ले गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एसएस ब्रांच की पुलिस उप निरीक्षक अनीता भगत को पीड़िता से मिलकर मामले की तहकीकत करने का आदेश दिया। जिसके बाद भगत ने पीड़िता को पुलिस स्टेशन लाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसे फंसाया है। (हि. स.)।

Related Articles

Back to top button
Close