उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पिछली सरकारों में बिगड़ी कानून व्यवस्था का तेजी से हो रहा सुधार: राणा

लखनऊ, 24 अगस्त : प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि पिछली पन्द्रह वर्षों की बिगड़ी कानून व्यवस्था को प्रदेश सरकार ने तेजी से सुधारा है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जो भी अपराध सामने आते हैं उन पर तुरन्त कार्रवाई की जा रही है। 

राणा गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में जनसमस्याओं का निस्तारण करने पहुंचे थे। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में अपराध को संज्ञान में नहीं लिया जाता था जबकि इस सरकार में सीएम ने सौ प्रतिशत एफआईआर दर्ज कर उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

सुरेश राणा ने कहा कि जनसुवाई के दौरान आई समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत निस्तारण कर दिया जाता है। जिनका समाधान मौके पर नहीं हो सका है उनका प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को पत्र लिखे गये हैं। 

इस दौरान राज्यमंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने जनसमस्याओं का निराकरण किया। 25 अगस्त को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए मौजूद रहेंगी। 

Related Articles

Back to top button
Close