खबरे

कपिल खुद को भगवान मानने लगे हैं : सुनील ग्रोवर

Entertainment. मुंबई, 21 मार्च = कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच तकरार के बीच अब कपिल शर्मा शो का प्रसारण करने वाला सोनी चैनल भी मैदान में आ गया है। चैनल ने दोनों के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश की है। खबरों में कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर अभी किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। वे अब भी शो छोड़ने के अपने फैसले पर कायम हैं।

चंदन से शुरू हुआ विवाद …..

chandu

सुनील ग्रोवर के साथ इस विवाद से जुड़े रहे चंदन प्रभाकर भी शो में वापसी के लिए तैयार नहीं हैं। विवाद को लेकर कहा गया है कि विवाद चंदन से ही शुरू हुआ था। हवाई जहाज के अंदर पहले तकरार कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर के बीच हुई। सुनील ने जब दोनों को शांत कराने की कोशिश की, तो कथित तौर पर कपिल शर्मा शराब के नशे में मारामारी करने पर उतारु हो गए। इससे बात बढ़ती चली गई।

मीडिया में विवाद सामने आने पर कपिल शर्मा ने पहली प्रतिक्रिया में इसे मामूली पारिवारिक विवाद कहकर टालने की कोशिश की, लेकिन सुनील ग्रोवर के पलटवार ने विवाद को बढ़ा दिया। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर जो कुछ लिखा, उसमें कहा गया है कि कपिल शर्मा जानवरों से भी बदतर सलूक अपने साथी कलाकारों के साथ करते आए हैं और आए दिन उनको शो से निकालने की धमकियां देते रहते हैं।

489295-kapil-sharma-sunil

सुनील का कहना है कि कपिल खुद को भगवान मानने लगे हैं और चाहते है कि सब उनकी हां में हां मिलाएं। विवाद बढ़ता देख चैनल को दखल देना पड़ा। अधिकारिक तौर पर सोनी चैनल ने इस विवाद पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया, लेकिन चैनल के सूत्र बता रहे हैं कि दोनों से बातचीत हो रही है। चैनल के एक सीनियर अधिकारी ने निजी तौर पर माना कि कपिल शर्मा के खिलाफ शिकायतें मिली हैं, लेकिन चैनल ने इनको निजी मानकर दखल नहीं दिया। अब मामला गंभीर हो गया है, इसलिए रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है। चैनल के अधिकारी ने साफ कहा कि शो को लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं है, लेकिन सुनील ग्रोवर का किरदार टीआरपी से जुड़ा है, इसलिए चैनल के लिए ये अहम हिस्सा है। चैनल चाहता है कि दोनों मिलकर मतभेदों को सुलझाएं और दोनों शो में बने रहें।

Related Articles

Back to top button
Close