खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे : अपने ही दोस्त पर ऐसिड फेंक भागा युवक , घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 23 जनवरी : पुणे में स्वारगेट पुलिस थाना सीमा अंतर्गत क्षेत्र के सारस बागे के समीप अन्नाभाऊ साठे के पुतले के समीप सेवानिवृत्त शिक्षक भारत खंडू साबले पर उसके ही दोस्त मनोज चव्हाण ने ऐसिड फेंक दिया| वारदात के बाद हमलावर दोस्त फरार हो गया। हमले में सेवानिवृत्त शिक्षक 12 प्रतिशत जल गए हैं| उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वाशी टोलनाका पर पद्मावत के विरोध में रास्ता रोको आंदोलन

पुणे की स्वारगेट पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार सिंहगढ़ रोड पर स्थित संचेती अपार्टमेंट में रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक भारत खंडू साबले (60) की मनोज चव्हाण (45) से वर्षों से मित्रता थी| दोनों के बीच पारिवारिक संबंध थे। साबले सेवानिवृत्त (शिक्षक) प्राचार्य थे| चव्हाण पुणे मनपा के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत है। साबले सारसबागे के सामने फुटपाथ से सोमवार की सुबह जा रहे थे कि इसी बीच चव्हाण एक बोतल में ऐसिड लेकर पहुंचा और सेवानिवृत्त शिक्षक पर हमला कर फरार हो गया। फुटपाथ पर चल रहे लोगों ने साबले को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। समाचार लिखे जाने तक वजह का पता नहीं चल पाया है| इस घटना की जानकारी पुलिस को सोमवार की रात में मिली| पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close