Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे मनपा के उप महापौर कांबले का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई, 16 मई= पुणे मनपा के उप महापौर व आरपीआई नेता नवनाथ कांबले का मंगलवार की सुबह मार्निंग वॉक करते समय हृदयगति (हार्ट अटैक) रुक जाने से निधन हो गया। हार्ट अटैक आने पर इलाज के लिए उन्हें रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि गत फरवरी माह में हुए पुणे मनपा के चुनाव के बाद भाजपा-आरपीआई गठबंधन को मिले बहुमत के बाद जहां भाजपा का महापौर बना, वहीं उप महापौर आरपीआई नेता व नगरसेवक नवनाथ कांबले को बनाया गया। भाजपा ने पुणे में आरपीआई को दस सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया था, पांच सीटों पर आरपीआई को जीत मिली थी।

लखनऊ के हजरतगंज तक पहुंची मेट्रो सुरंग

इसी जीत को देखते हुए भाजपा ने उप महापौर का पद मित्र पक्ष को दे दिया था। बताया जाता है कि कांबले दलित पैंथर से सक्रिय राजनीति में आए थे और 1997 में पहली बार नगरसेवक चुने गए थे। वे शहर सुधार समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा आरपीआई के पुणे शहर के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए पार्टी को मजबूती देने का काम किया था।

Related Articles

Back to top button
Close